Home Mohali Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुल से गिरी नई कार, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुल से गिरी नई कार, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

0
Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुल से गिरी नई कार, खुले एयरबैग, देखें वीडियो
मोहालीः जिले के मुल्लापुर गरीबदास में भीषण दुर्घटना हुई है। दरअसल, नई कार मुल्लापुर गरीबदास के पुराने पुल से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए और चालक की जान बच गई। घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आई है। करणबीर सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक ने अचानक ऑटो मोड़ दिया, जिसके कारण कार बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। घटना के बाद गलत कट मारकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कहाकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो चालक की पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं बलविंदर सिंह ने कहा कि सैणीमांजरा में यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि सड़क खराब होने और ऑटो चालक द्वारा गलत कट मारने के कारण कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एयरबैग खुलने से बचाव हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस दौरान घटना स्थल पर देखा कि पुराने पुल पर चंडीगढ़ साइड से ऑटो आ रहा था और गाड़ी चंडीगढ़ की ओर से जा रही थी। इस दौरान ऑटो चालक ने ऑटो दाहिने ओर घुमा दिया। वहीं कार चालक ने उसे बचाने के कारण बाहिने ओर कार घुमाई। हादसे में कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक का बचाव हो गया, लेकिन घटना के दौरान हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित द्वारा सड़क हादसे को लेकर ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो चालक की पहचान की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here