Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: महिला ने किया Suicide, 10 साल पहले हुई थी शादी, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News: महिला ने किया Suicide, 10 साल पहले हुई थी शादी, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: महिला ने किया Suicide, 10 साल पहले हुई थी शादी, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पृथ्वी नगर में महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान मनप्रीत उर्फ प्रीति के रूप में हुई है। मृतिका के चाचे ने दामाद हैप्पी पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतिका की शादी को 10 साल हो गए है और उसका 6 वर्षीय बच्चा है। आरोप है कि वह बच्ची से अक्सर मारपीट करता था और खुद बेड पर बाथरूम करता है। आरोप है कि उनकी बच्ची को वह जमीन पर सुलाता है। पीड़ित ने कहा कि सास की मौत के बाद से दामाद बच्ची को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि देर रात को दामाद ने फोन कर धमकी दी थी कि वह बेटी को ले जाए नहीं तो वह उसका कत्ल कर देंगा। जिसके बाद आज सुबह बच्ची ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। भाई अमनदीप सिंह ने कहा कि जीजा नशे का आदी था और बहन को परेशान करता था।

मृतिका की मां सवरण कौर ने कहा कि बेटी का बीते दिन फोन आया और उसने दामाद के साथ विवाद को लेकर बताया। जिसके बाद उन्होंने बेटी को समझाया और उसके बाद देर रात दामाद का फोन आया कि वह अपनी बेटी को ले जाए वह उसे रखना नहीं चाहता। इस दौरान दामाद ने कहा कि वह पत्नी को रखना नहीं चाहता और उसने उसे मार देना है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह सुबह उसे ले जाएंगे। लेकिन आज सुबह बेटी ने सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान परिवार घर का ताला लगाकर गया हुआ था। परिवार का आरोप है कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें घटना के बारे में पता चला।

बलबीर बिट्टू ने कहा कि मृतिका उसकी बहू लगती है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। देर रात वह घर पर बैठा हुआ था और इस दौरान देर रात कोई विवाद नहीं हुआ। बलबीर ने कहा कि वह हैरान है कि अगर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ तो बहू ने उन्हें क्यों नहीं बताया। बिट्टू ने कहा कि वह काम पर गया हुआ था और इस दौरान फोन आया कि बहू ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान बेटा, भतीजा और 2 महिलाएं घर पर थी। वहीं हादसे के दौरान मृतिका का पति काम पर गया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here