Home National कोयला लदे Trailer और सीमेंट गाड़ी की टक्कर मे लगी आग, जिंदा जला चालक

कोयला लदे Trailer और सीमेंट गाड़ी की टक्कर मे लगी आग, जिंदा जला चालक

0
कोयला लदे Trailer और सीमेंट गाड़ी की टक्कर मे लगी आग, जिंदा जला चालक

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। वहीं हादसे में ट्रक चालक के केबिन में फंस जाने से जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

वहीं, इस हादसे में कोयले से लदे ट्रेलर वाहन का चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। बताया जा रहा है कि कोयला लोड वाहन कोरबा से आ रहा था। वहीं, सीमेंट से भरा वाहन अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड़ होने के कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन कटघोरा से आने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया। तब तक आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत चालक की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग नेशनल हाईवे है और यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। आग लगने की घटनाओं में राहत कार्य में देरी आम बात हो गई है। लोगों ने मांग की है कि मोरगा चौकी या चोटिया टोल नाका के पास दमकल वाहन की स्थाई व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके और जानमाल का नुकसान कम हो। हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर एक अन्य वाहन खराब हालत में सड़क पर खड़ा था, जिससे आवागमन और प्रभावित हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here