रश्मिका-विजय की शादी होगी खास
रश्मिका और विजय की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक-दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है। दिन में विजय के परिवार की तेलूगु परंपरा के हिसाब से शादी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्में निभाई जाएंगी।बताया जा रहा है कि शादी की पहली रस्म विजय देवरकोंडा की पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, होगी। ये रस्में 26 फरवरी की सुबह होगी। शाम को एक कोडवा सेरेमनी होगी। इसमें रश्मिका मंदाना की रिवाजों को फॉलो किया जाएगा। रश्मिका और विजय जिस तरह दो सेरेमनी से शादी कर रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वह एक-दूसरे की संस्कृति की काफी इज्जत करते हैं।View this post on Instagram