Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, बांग्लादेशी होने का शक, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, बांग्लादेशी होने का शक, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: January 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोप को ठाणे (Thane) से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत का नहीं है। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। पुलिस को शक है कि आरोपी बांग्लादेशी (Bangladesh) हो सकता है।

Contents
  • पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया
  • ऐसे किया गया गिरफ्तार
  • सैफ पर 6 बार चाकू से हमला
  • मुंबई के पब में काम करता था आरोपी
  • पुलिस ने किए कई खुलासे
  • बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस ने बताया कि उसका असली नाम मोहम्मद शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है। वह पहली बार सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था। उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई (Mumbai) आया था। यहां वह हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता है।

Saif Ali Khan
Saif Ali Khan

पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) से हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में 35 टीमें लगाई गई थीं।

पुणे से गिरफ्तार किया गया शख्स अपना नाम बार-बार बदल रहा था। अधिकारियों ने रविवार तड़के गिरफ्तार करने के बाद बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब उसका असली नाम क्या है, इसका जल्द खुलासा होगा।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News

ऐसे किया गया गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धवले की टीम और कासरवडावली पुलिस ने ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक श्रमिक शिविर में संयुक्त अभियान चलाकर की। अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में डकैती के इरादे से घुसे एक चोर ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया था।

सैफ पर 6 बार चाकू से हमला

हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह वार किए थे और फिर मौके से भाग गया था, जिसके बाद अभिनेता के बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई के पब में काम करता था आरोपी

मुख्य आरोपी की पहचान विजय दास के रूप में हुई है, जो पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस उसे रिमांड के लिए रविवार को अदालत में पेश करेगी। हमलावर सतगुरु शरण बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान और उनका परिवार रहता है।

पुलिस ने किए कई खुलासे

डीसीपी जोन -9 दीक्षित गेदाम ने खुलासा किया कि हमलावर ने सैफ के 12 वीं मंजिल के अपार्टमेंट फ्लैट में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। सैफ अली खान के घर की नौकरानी एलियम्मा फिलिप्स उर्फ लीमा घटना के समय घर में मौजूद थी और आरोपी को देखने वाली पहली शख्स थी। आरोपी को रोकने के प्रयास में वह उसके साथ हाथापाई करने लगी, जिसके चलते उसे भी हाथ पर चोटें आईं।

Sadguru Apartment
Sadguru Apartment

लीमा की चीख सुनकर सैफ अली खान घबरा गए और अपने कमरे से बाहर निकले इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में लीमा ने हमलावर को एक दुबला-पतला, सांवला-सा तीस साल का आदमी बताया था, जिसकी लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच थी।

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया

इस घटना के करीब छह घंटे बाद आरोपी को गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दादर में एक स्टोर से नीली शर्ट में हेडफोन खरीदते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। इससे पहले उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया था, जहां माना जा रहा है कि वह ट्रेन में चढ़ा था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Squid Game S3: नेटफ्लिक्स ने ‘गलती से’ सीजन 3 की रिलीज़ डेट कर दी लीक
Next Article Aaj Ka Panchang: सूर्य देव जी की करें उपासना, अर्घ्य देकर करें पूजा पाठ, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.