Home Punjab>Kapurthala Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 फरवरी को पुलिस चौकी मोठांवाला के इंचार्ज एएसआई लखविंदरपाल सिंह अपनी टीम के साथ डडविंडी बस स्टैंड के पास मौजूद थे।

इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव तलवंडी पाई निवासी विशाल पुत्र बग्गा सिंह के पास अवैध हथियार हैं और उसके असामाजिक तत्वों से संबंध हैं। सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 अवैध पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए।

पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार करीब एक माह पहले मनप्रीत सिंह उर्फ मापी निवासी गांव पम्मन से 3 लाख रुपये में खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बरेटा .30 बोर पिस्टल और एक खुली पिस्तौल बरामद की। जांच के दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमन को भी नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here