Home Punjab>Ludhiana Punjab News: गोली लगने से BA के छात्र की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: गोली लगने से BA के छात्र की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: गोली लगने से BA के छात्र की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में बीए (BA) के छात्र की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज के पिता मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते है और मां गृहणी है। इकलौते भाई की मौत से उसकी बहन और माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि पंकज आर्य कॉलेज का छात्र था। दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी माता जी के पास से खाना खाकर निकला था और बोल कर गया था की वह दोस्तों के पास जा रहा है। पिता ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:15 सूचना मिली थी कि पंकज का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पंकज की मौत गोली लगने से हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंकज अपने दोस्तों के साथ था। पहले चर्चा थी कि दोस्तों का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन शरीर पर गोली के निशान मिलने से मामला पूरी तरह बदल गया। थाना हैबोवाल के एसएचओ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के बयान ले लिए गए है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी (डेड हाउस) में रखवा दिया गया है जहां कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर मौजूद दोस्तों की भूमिका क्या थी और हथियार किसका था, इसकी जांच जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here