Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: PPR Market में GST विभाग को बंधक बनाने के मामले में मेजर सिंह सहित 9 पर FIR दर्ज

Jalandhar News: PPR Market में GST विभाग को बंधक बनाने के मामले में मेजर सिंह सहित 9 पर FIR दर्ज

0
Jalandhar News: PPR Market में GST विभाग को बंधक बनाने के मामले में मेजर सिंह सहित 9 पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: पीपीआर मार्केट जीएसटी के विभाग को बंधक बनाने के मामले में कारोबारी मेजर सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट में मेजर सिंह के दफ्तर पर रेड करने गई जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया था। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम को दफ्तर में 2 से 3 घंटे तक बंधक बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस के हस्ताक्षेप करने के बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों को छुड़वाया गया था।

इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने विभाग के एडिशनल कमिशनर प्रशांत कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रशांत कुमार ने शिकायत में शिकायत में उनके विभाग की टीम 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट स्थित आरोपियों के रियल एस्टेट के दफ्तर में सर्च करने पहुंची थी।

आरोप है कि सर्च के दौरान काम में खलल डाला गया और उन्हें काम करने से रोका गया। ऐसे में सर्च अभियान के दौरान मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 3-5 अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बनाया गया। जिसके बाद टीम ने वहां से एक डीवीआर कब्जे में लिया है जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here