Punjab News: 2 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गौरव कुमार पुत्र राज कुमार निवासी हिमाचल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस रक्ख बाग के पास स्थित मिनी फवारा चौक पर नाका लगाया हुआ, जहां एएसआई राज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव नामक व्यक्ति अफीम की सप्लाई का काम करता है और वह अफीम की सप्लाई के लिए ग्रीन पार्क रोड़ के पास पेट्रोल पंप के साथ लगते खाली प्लाट के बाहर खड़ा है।

अगर उसे समय रहते काबू किया जाए तो उससे भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 2 किलो 100 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह 12वीं पास है और जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ में नशे की सप्लाई को लेकर बड़े खुलासे हो सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...