चंडीगढ़ः सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही विवेक हाई स्कूल में पुलिस प्रशासन के साथ बॉम्ब स्क्वाड की टीम पहुंची। पुलिस द्वारा स्कूल को खाली करवाकर चैकिंग की जा रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में स्कूल, सचिवालय, कोर्ट आदि को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे है।