वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गोली चलने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवार में शोक की लहर छा गई। अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वे अपने माली बलदेव के साथ फार्म हाउस पहुंचने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से अपनी गोलियों का शिकार बनाया गया, गोलियां उनके सिर और आंख पर लगी है। ये हमलावर कौन थे और उन्होंने इन दोनों को अपना शिकार क्यों बनाया, सरदूलगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक जसवीर सिंह के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।सरेआम फा यरिं ग में 2 की मौ त, इलाके में द हश त pic.twitter.com/9Rpxqgj5E0
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026