बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक्टिवा की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से आ रहा था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा हुआ था, जिसके बाद उसने देखा कि ट्रक में एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार हेमंत कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक्टिवा सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। संपूर्णा फैक्टरी के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।Goraya-Phagwara Highway पर ट्रक और एक्टिवा की ट/क्कर में एक की मौ/त#GorayaPhagwaraAccident #TruckVsActiva #RoadTragedy #FatalCollision #DriveSafe pic.twitter.com/T6soaJnexb
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026