Home Punjab>Patiala Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

0
Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

पटियालाः राजपुरा के नज़दीक स्थित गांव राजगढ़ में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार प्रवासी मजदूर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। हालांकि गोलियां चलाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। घटना में घायल प्रवासी मजदूर की पहचान पारस के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पारस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पारस की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 रैफर कर दिया गया। इस संबंध में डीएसपी हरमनदीप सिंह चीमा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल गोली चलने की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी ने कहा कि 3 मोटरसाइकिल सवार आए और गोली मारकर पारस को गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति पारस को दो गोलियां लगी हैं। इस घटना में एक गोली पारस के मुंह में लगी और दूसरी पेट में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here