घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, जलपान और द्वारपूजा के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक ने पुलिस अधीक्षक के आदेश और बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद करने पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई, कुछ लोगों ने डीजे संचालक को गाली देते हुए दौड़ा लिया। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोग भी मारपीट में घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लौट गई। विदाई के बाद सुबह मारपीट और भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बारात में डीजे बंद करने को लेकर हुआ हं/गा/मा जमकर च/ले ला/त-घूं/से, 4 घा/य/ल#Encounternews #WeddingClash #BaraatDispute #DJControversy #WeddingChaos #InjuryReport pic.twitter.com/egSiEJhBzE
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026