Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गन प्वाइंट पर K.P Property Advisor की दुकान पर हुई लूटपाट की CCTV आई सामने

Jalandhar News: गन प्वाइंट पर K.P Property Advisor की दुकान पर हुई लूटपाट की CCTV आई सामने

0
Jalandhar News: गन प्वाइंट पर K.P Property Advisor की दुकान पर हुई लूटपाट की CCTV आई सामने

जालंधर, (ENS): मकसूदा के पास नंदनपुर रोड पर स्थित K.P Property Advisor – Nandanpur Road की दुकान में गन प्वाइंट पर हुई लूटपाट की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना मकसूदा इलाके की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार दो लुटेरे दुकान के बाहर आते हैं। दोनों कुछ देर तक बाहर रुकते हैं और आसपास का जायजा लेते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि एक लुटेरा बाइक से उतरकर दुकान के अंदर चला जाता है। वहीं दूसरा आरोपी बाइक पर ही बैठकर सड़क पर खड़ा रहता है और बाहर नजर रखता है। दुकान के अंदर घुसे लुटेरे ने हथियार के दम पर लूटपाट की। कुछ ही देर में वह लूटकर दुकान से बाहर निकलता है।

जैसे ही लुटेरा दुकान से बाहर आता है,  बाहर इंतजार कर रहा उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये है पूरा मामला
मकसूदा के पास नंदनपुर रोड K.P Property Advisor नाम की दुकान पर बाइक सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए दो लुटेरे पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गए। उन्होंने दुकानदार से यूरो के बारे में पूछताछ शुरू की और बातचीत में उसे उलझाने लगे। कुछ देर बाद उनकी हरकतों से साफ हो गया कि उनका इरादा लूटपाट करना है।

दुकानदार को हुआ शक
दुकानदार तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले ही शक हो गया था कि युवक लूट के इरादे से आए हैं। थोड़ी देर बाद एक लुटेरे ने अचानक गन निकाल ली और उनसे 600 यूरो देने की मांग की।

गन छीनने की कोशिश में हुई हाथापाई
तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरे से कहा कि वह पैसे दे देंगे। इसी दौरान जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने लुटेरे की गन पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान लुटेरा अपनी गन छोड़कर दुकान से पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाई। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here