Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Filmy Style में Money Exchanger से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: Filmy Style में Money Exchanger से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Filmy Style में Money Exchanger से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां–नंदनपुर रोड पर Kp Property Advisor व मनी एक्सचेंज की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार गन प्वाइंट पर 600 यूरो लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान पूर्व फौजी तजिंदर सिंह ने साहस दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली और उन्हें काबू करने के लिए पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर थाना मकसूदां के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बीते दिन लूट की घटना की शिकायत उनके पास आई थी।

उन्होंने कहा कि दोपहर 2.50 बजे बाइक सवार लड़का दुकान पर आया और विदेश जाने के लिए यूरो का रेट पूछने लगा। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित से 600 यूरो मांगे और दुकानदार को कहा कि वह बार कोड दे दें और उन्हें ऑनलाइन पेमेंट कर देंगा। दुकानदार के बार कोड देने के बाद जब पैसे नहीं आए तो उसने युवक से पैसों को लेकर बात की। इस दौरान युवक ने टेबल पर रखे 600 यूरो उठा लिए पिस्टल निकाल ली। जिसे बाद पूर्व फौजी पर तान दी। वहीं तेजिंदर ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

इस दौरान आरोपी पिस्टल फेंककर साथी के साथ भाग गया। हालांकि तेजिंदर ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कहाकि घटना को लेकर उन्हें कुछ लीड भी मिली है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि भारतीय करंसी के मुताबिक 60 से 65 हजार रुपए का पीड़ित का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने एयर गन बरामद कर ली है और वह नकली है।

दूसरी ओर पूर्व फौजी तजिंदर सिंह ने बताया कि वह नंदनपुर रोड पर कमल टूर एंड ट्रैवल के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:54 बजे एक युवक उनकी दुकान में आया और आदर से “पैरी पैणा” कहकर बातचीत शुरू की। युवक ने बताया कि उसका यूरोप का वीजा लग गया है और उसे 600 यूरो की जरूरत है। जैसे ही तजिंदर सिंह ने 600 यूरो गिनकर टेबल पर रखे, युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली और पैसे उठाने की कोशिश की।

तजिंदर सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली। उन्होंने बताया कि आरोपी को तीन-चार बार दीवार से टकराया। इस दौरान आरोपी किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर भागा। बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा उसका साथी इंतजार कर रहा था। आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here