विजय की पत्नी बनी रश्मिका
रश्मिका और विजय दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन तरीके से शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद शुक्रवार को विजय और रश्मिका नई जोड़ी के तौर पर उदयपुर एयरपोर्ट पर भी सपोर्ट हुए जहां उन्होंने पैपाराजी को कई पोज दिए और फैंस का धन्यवाद भी किया। पैपाराजी ने कपल को काफी सारी दुआएं भी दी।यहां एक्ट्रेस रश्मिका रेड कलर के सूट में नजर आई। वहीं विजय सिल्वर कुर्ता-पजामा में बेहद हैंडसम नजर आए थे। इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी भी साफ नजर आ रही थी। कपल उसी दिन उदयपुर से हैदराबाद में पहुंचा जहां एक्ट्रेस का उनके ससुराल में स्वागत किया गया। पैप्स के कैमरा ने विजय के हैदराबाद स्थित घर के बाहर भी इस मोमेंट को कैप्चर भी किया।View this post on Instagram
View this post on Instagram
ससुराल में जाती दिखी रश्मिका
अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका अपने ससुराल में एंट्री ले ती दिख रही हैं। विजय घर के अंदर अकेले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं रश्मिका को उनकी सासू मां संभालकर गृह प्रवेश के लिए लेकर जाती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहकती दिख रही है। फैंस रश्मिका-विजय की इस नई शुरुआत के मौके पर इमोशनल हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में #Virosh भी ट्रैंड कर रहा है।रिस्पेशन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी
बता दें कि बीते दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने अपनी रिस्पेशन का न्यौता भी पीएम को दिया था। कपल की वेडिंग सेलिब्रेशन अभी नहीं थमने वाला है। दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिस्पेशन करने वाले हैं। इसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से लेकर राजनेता भी शामिल हो सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय अपनी अगली फिल्म ‘रणबाली’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका भी दिखने वाली है। वहीं रश्मिका ‘कॉकटेल 2’ में दिखने वाली हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार फिल्म में एक साथ दिखने वाले हैं।