Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: थाने में चले तेजधार हथियार, युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

Jalandhar News: थाने में चले तेजधार हथियार, युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: थाने में चले तेजधार हथियार, युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट थाना में राजनीमा के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया, जहां एक पक्ष ने थाने में दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में नौजवान की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और 10 वीं कक्षा छात्र है। एसडी मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया है। वहीं चश्मदीद ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद को लेकर समझौता करने लिए थाने बुलाया गया था। इस दौरान थाने में आईओ एएसआई मुख्तयार मौजूद नहीं थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन दूसरे पक्ष से लड़के के बड़े भाई ने थाने में ही तेजधार हथियार से नौजवान की गर्दन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना को अंजाम देकर युवक मौके से भागने लगा था और उसने खुद थाने का गेट बंद किया। व्यक्ति का कहना है कि दूसरे पक्ष के पिता ने उनके साथ विवाद करते हुए युवक को डांटना शुरू कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि वह दोनों पक्षों के युवकों से समझौता करवाने रहे थे। इस दौरान लड़के के बड़े भाई ने युवक पर हमला कर दिया।

घटना के दौरान दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग मौजूद थे। घटना के दौरान पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में नौजवान ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया और जब लड़का मौके से भागने लगा तो उक्त व्यक्ति ने गेट बंद करके युवक को काबू किया। उक्त युवक पुलिस की कस्टडी में है। परिवार का आरोप है कि काबू किए नौजवान के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बच्चे की गर्दन पर 16 टांके लगे है और उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। पीड़ित ने कहा कि घटना को एक घंटे से अधिक समय हो गया है, लेकिन थाने से कोई अधिकारी जायजा लेने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here