जानकारी के अनुसार वन विभाग के चकराता डिवीजन में तैनात एसडीओ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कथित अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के समूह ने उनका विरोध किया। वायरल वीडियो में अधिकारी का पीछा करते हुए और उनके साथ धक्का-मुक्की की घटना दिखाई दे रही है। खनन माफियाओं ने बीच हाईवे पर एसडीओ चकराता राजीव नयन नौटियाल का कॉलर पकड़ उन्हें धक्का दिया और फिर साइड में ले जाकर नीचे गिराया और थप्पड़ बरसाए। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 27 फरवरी शाम को करीब साढे 5 बजे वो अपने कार्यालय कालसी से वापस जा रहे थे, तभी उन्होंने बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डंपर जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कुछ आशंका हुई, इसीलिए वो वीडियो भी बनाने लगे। उप प्रभागीय वनाधिकार राजीव नयन नौटियाल का आरोप है कि उनके वीडियो बनाने का कुछ लोगों विरोध किया। इसके साथ ही उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई. प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 115(2), 352, 324(2),121(1),132,191(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी शिकायत दी गई है। बाडवाला निवासी मनीष चौहान की शिकायत पर पुलिस ने धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 बीएनएस और 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। दूसरी ओर देहात के एसपी पंकज गैरोला ने बताया कि 27 फरवरी को राजीव नयन नौटियाल एसडीओ कालसी वन विभाग द्वारा थाना विकास नगर में शिकायत दी गई। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह शाम 5:30 बजे अपने कार्यालय से आ रहे थे, तभी उन्हें हरिपुर यमुना नदी पर एक डंपर दिखाई दिया। जिसका विडियो बनाते समय वहां पर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया और उनके साथ हाथापाई की गई। इस आरोप पर उनके द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और इस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है। उनके द्वारा भी पहले पक्ष पर हाथापाई का आरोप लगाया गया है। इस प्रकार दोनों पक्षों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए गए है, जो तथ्य सामने आएगें विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।खनन डंपर की वीडियो बनाना पड़ा म/हंगा, SDO सहित टीम की हुई पि/टाई, मा मला द र्ज#IllegalMining #MiningDumper #SDOAssault #TeamAttack #LawAndOrder #CrimeNews #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/YJHyynwplx
— Encounter India (@Encounter_India) February 28, 2026