Home Punjab>Firozpur Punjab News: पीलिया ने दी दस्तक, बच्चों सहित बुजुर्ग बीमार, 12 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: पीलिया ने दी दस्तक, बच्चों सहित बुजुर्ग बीमार, 12 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: पीलिया ने दी दस्तक, बच्चों सहित बुजुर्ग बीमार, 12 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः पंजाब में मौसम में बदलाव के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं जिले के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया ने दस्तक दे दी। जहां गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 12 बच्चों समेत 3 अन्य नौजवान पीलिया से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 6 बच्चों की हालत ठीक ना होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल फिरोज़पुर में भर्ती करवाया गया है।

स्थिति को गंभीर देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की अलग-अलग टीमें गांव में पहुंचकर बच्चों और लोगो , महिलाओं और बुजुर्गों के ब्लड सैंपल ले रही हैं और दवाइयां भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही गांव की दुकानों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों और पीने के पानी के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। गांववासियों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी।

जिसके कारण बच्चों को बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द और आंखों में दर्द जैसी शिकायतें हो रही थीं। मेडिकल ऑफिसर रेखा भट्टी ने बताया कि पिछले सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में काम कर रही हैं। अब तक 15 लोग, जिनमें 12 बच्चे शामिल हैं, पीलिया से पीड़ित पाए गए हैं। 6 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल फिरोज़पुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here