Sportsभारत को बड़ा झटका: Champions Trophy से बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाज

भारत को बड़ा झटका: Champions Trophy से बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने में कुछ दिन रह गए हैं। ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए काफी निराश करने वाली खबर है। दरअसल, भारत का स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। BCCI ने ये जानकारी दी। BCCI के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। सिलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है। यह दूसरा ICC टूर्नामेंट होगा जिसमें बुमराह चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे।

इससे पहले वह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में 2022 T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहे थे, जिसके कारण उन्हें अंततः सर्जरी करानी पड़ी थी। टीम इंडिया ने वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती यशस्वी जायसवाल की जगह लेंगे, जिन्हें शुरू में प्रोविजनल टीम में शामिल किया गया था। यशस्वी जायसवा भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। वह पहले मैच में खेले थे लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्हें दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी आठ टीमों के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों को लिस्ट सौंपने की समय सीमा 11 फरवरी तय की थी। इसके बाद टीमों को किसी भी बदलाव के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति से मंजूरी लेना आवश्यक होगा। BCCI ने जनवरी में चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। उस वक्त हर्षित राणा राणा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बुमराह के बैक-अप के रूप में शामिल किया गया था। इसके बाद राणा नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपना वनडे डेब्यू करने में कामयाब रहे।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...