जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अपनी रफ्तार में चल रही थी कि तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस रुकते ही यात्रियों ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, कुछ ही देर बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रुकवा दिया। आग इतनी विकराल थी कि स्थानीय स्तर पर उसे बुझाना संभव नहीं था। आनन-फानन में सलूंबर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का केवल लोहे का ढांचा ही बचा था। इस हादसे की वजह से बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यात्री और राहगीर करीब डेढ से 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चलती बस में आग कैसे लगी।चलती Sleeper Coach Bus बनी आग का गोला, यात्रियों में मचा हड़कंप#SleeperBusFire #BusFire #PassengerPanic #FireIncident #BreakingNews #RoadSafety #EmergencyAlert #AccidentNews #encounternews #AyatollahKhamenei #WorldWar3 #dubaiattack pic.twitter.com/4VvOLUkETp
— Encounter India (@Encounter_India) March 1, 2026