Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नौजवान की धारदार हथियारों से हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

Jalandhar News: नौजवान की धारदार हथियारों से हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नौजवान की धारदार हथियारों से हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के नूरमहल में एक नौजवान की धारदार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिल्लौर पोस्टमास्टर सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते जांच अधिकारी SI गुरनाम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात को उन्हें सूचना मिली थी कि एक नौजवान की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक की पहचान इकबाल सिंह पुत्र दलीप सिंह, निवासी गांव शंकर सदर, थाना नकोदर के रूप में हुई है। मृतक का शव नकोदर रोड, उप्पल, नूरमहल, थाना नूरमहल, जिला जालंधर में मिला। शरीर पर कट के कई निशान थे। जांच में पाया गया है कि मृतक अनमेरिड था और इनकी नकौदर में बबलू गारमेंट्स के नाम से कपड़े की दुकान है।

वह पिछले 15 सालों से नकौदर से दुकान बंद करके गांव शंकर आ जाता था, लेकिन बीते दिन वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। जांच के बाद इकबाल सिंह का शव रामपुर के पास कच्ची सड़क पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, फिल्लौर भेज दिया है। पुलिस घटना की पूरी गहराई से जांच कर रही है। शव पर लगे गंभीर जख्मों से हत्या का मामला लग रहा है जिसको लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here