Home Punjab>Jalandhar Jalandhar पहुंचे USA Team के Allrounder, कही ये बात, देखें वीडियो

Jalandhar पहुंचे USA Team के Allrounder, कही ये बात, देखें वीडियो

0
Jalandhar पहुंचे USA Team के Allrounder, कही ये बात, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): भारत और श्रीलंका के बीच में चल रहे T20 वर्ल्ड कप मैच में दूसरी बार USA की टीम ने भाग लिया है। यह टीम चाहे अभी भी वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है परंतु इस टीम का हिस्सा ऑलराउंडर हरमीत सिंह ने अपनी गेंदबाजी से प्रशंसकों को अपनी ओर खींचा है।

हरमीत सिंह जो कि भारत के लिए 2 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और 2020 को वह अमेरिका चले गए थे। उसके बाद 2024 के वर्ल्ड कप और अब चल रहे वर्ल्ड कप में वो शामिल हैं। हरमीत सिंह बीते दिनी हरमंदिर साहिब में भी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

उसके बाद वह अपने दादा के भाई का परिवार जो की जालंधर में रहता है उनको मिलने के लिए पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए हरमीत ने वर्ल्ड कप में अमेरिका के प्रदर्शन और भारत के प्रदर्शन के बारे में बात की और इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप के और भी पल शेयर किए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here