Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Flyover के पास पलटा पेपर रील से लदा ट्रक, देखें वीडियो

Jalandhar News: Flyover के पास पलटा पेपर रील से लदा ट्रक, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Flyover के पास पलटा पेपर रील से लदा ट्रक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर के पास पेपर रील से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने बताया कि ड्राइवर ट्रक की चैसी के बीच ही फंस गया था। उसे बहुत मुश्किल से बाहर निकाला। ड्राइवर को हलकी चोट आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर जाम में फंसे वाहनों को निकाला। घटना देर रात साढ़े 11 बजे की है। ड्राइवर सतिंदर ने बताया कि वह कपूरथला से अंबाला जा रहा था। यहां डीएवी फ्लाइओवर के पास ब्रेक लगाई तो लदी हुई रीलें हिल गईं। इनसे ट्रक का बेलेंस बिगड़ गया और ये सड़क पर ही पलट गया। मकसूदां पुलिस के मुलाजिम सूचना पर पहुंचे और घटना स्थल पर हादसे की जांच की।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रील से लदा ट्रक पलटने की जानकारी मिली। पीसीआर टीम के साथ मिलकर ट्रक को सीधा करवाकर रोड से हटा दिया गया है। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में नशे का सेवन पाया जाता है तो उसी हिसाब से कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here