Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 10 से 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

Jalandhar News: 10 से 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 10 से 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह स्कूलों को धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज सुबह 7 से 9 के बीच शहर के 10 से 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया।

इस दौरान घटना स्थल पर एंटी-सबोटाज टीमें, स्थानीय एसएचओ, एसीपी मॉडल टाउन, एसीपी कैंट, एसीपी सेंट्रल और एडीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की निगरानी में हर स्कूल में कई टीमों द्वारा एंटी-सबोटाज चेक किया जा रहा है और भेजने वाली ईमेल आईडी की साइबर जांच जारी है। स्थानीय पुलिस ने स्कूल प्रबंधन का सहयोग लेकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here