सकारदू में पुलिस सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय और कई सरकारी इमारतों को भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में 7 प्रदर्शनकारी मारे गए और 12 से अधिक घायल हो गए। अस्पतालों में इमरजेंसी की स्थिति घोषित की गई है। गिलगित और सकारदू में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। बता दें कि रविवार को खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी काउंसलेट में प्रदर्शन हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर काउंसलेट के अंदर से गोलियां चलाई गईं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से अधिक घायल हैं। यह विरोध प्रदर्शन इमामिया विद्यार्थी संगठन द्वारा भड़काया गया था। भारत में शिया समुदाय भी खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतर आया। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू है, इंटरनेट बंद है। श्रीनगर के लाल चौक पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।खामेनेई की मौ/त को लेकर भड़की हिं/सा, दफ्तर में लगाई आ/ग, 7 प्रदर्शकारियों की मौ/त#AliKhamenei #ViolenceAfterDeath #ProtestViolence #OfficeFire #IranProtests #GlobalTension #BreakingNews #WorldNews pic.twitter.com/JxZUOkhT9l
— Encounter India (@Encounter_India) March 2, 2026