जब बस बावली गांव के पास पहुंची तो अचानक एयर कंडीशनर से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत फ्यूज निकालकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। बस के भीतर धुआं भरते ही कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि हाईवे पर गुजर रहे वाहनों को दूर रोकना पड़ा। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। दरअसल, चालक ने फ्यूज निकाला तो बस में धुंआ और आग तेजी से उठने लगी। यह देख बस में चीख पुकार मच गई। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पूरी बस जलकर स्वाहा हो गई। कंपनी द्वारा दूसरी बस भेजकर कर्मचारियों को वहां से कुंडली भिजवाया। घटना के दौरान गांव वासियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।चलती बस बनी आ/ग का गो/ला, कर्मियों ने कू/द/क/र बचाई जान#Encounternews #LatestNews #BreakingNews #punjabnews #news pic.twitter.com/Gm1cyEihLA
— Encounter India (@Encounter_India) March 2, 2026