Home Punjab>Amritsar Punjab News: धर्म परिवर्तन को लेकर SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: धर्म परिवर्तन को लेकर SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: धर्म परिवर्तन को लेकर SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः नई मुंबई में हिंद दी चादर धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के समर्पित कार्यक्रम के दौरान भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर जताई गई चिंता पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना स्पष्ट रुख रखा है। SGPC के प्रवक्ता अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि अमित शाह द्वारा लालच के आधार पर हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के संदेश को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खासकर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में गरीब और दबे-कुचले वर्गों को निशाना बनाकर की जा रही गतिविधियां समाज और देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। सियाली ने कहा कि संविधान के सेक्शन 25 के तहत हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। लेकिन लालच, झूठे चमत्कारों और गरीबी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन कराना कतई स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने मांग की कि सरकार भी राजस्थान की तरह उचित कानूनी प्रबंध करके गैर-रजिस्टर्ड मिशनरियों पर सख्त कार्रवाई करे। SGPC प्रवक्ता ने कहा कि सिख धर्म मानवता की बराबरी का संदेश देता है और गुरु नानक साहिब की शिक्षा “मानस की जात सब एक पहचानबो” के अनुसार किसी भी तरह की जात-पात या लालच की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here