गश्त के दौरान अनियंत्रित गाड़ी दुकान में घुसी, चौकी Incharge की मौत

रायबरेलीः सड़क हादसे में सेमरी चौकी के इंचार्ज की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक पुलिसकर्मी के साथ 2 आरोपी भी घायल हुए हैं। घटना खीरों थाना के जगत ढाबा के पास गश्त के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, चौकी इंचार्ज चमन सिंह अपने हमराही जितेंद्र के साथ 2 संदिग्धों – उदय और सूर्यभान को गिरफ्तार कर वापस लौट रहे थे। हादसे में चमन सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

उनके साथी जितेंद्र को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में दोनों संदिग्ध भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक चमन सिंह के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, पुलिसकर्मी की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...