Home Punjab>Ludhiana Punjab News: वारदात में विफल होने पर चोरों ने जमकर बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

Punjab News: वारदात में विफल होने पर चोरों ने जमकर बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

0
Punjab News: वारदात में विफल होने पर चोरों ने जमकर बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के न्यू शिवाजी नगर इलाके में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों द्वारा वारदात में विफल होने के बाद पीड़ित पर दोबारा आकर जानलेवा हमला किया गया। ताजा मामला गली नंबर 7 से सामने आया है, जहां देर रात करीब 3 बजे चोरी करने आए 2 युवकों ने दुकानदार पर कांच की बोतलों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार राजेश खन्ना ने बताया कि उनकी घर के नीचे ही करियाने की दुकान है और ऊपर उनका निवास है। रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच उन्हें नीचे कुछ आवाज सुनाई दी।

जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो दो युवक दुकान के पास संदिग्ध हालत में मौजूद थे। राजेश ने हिम्मत दिखाते हुए ऊपर से ही शोर मचाया और चोरों को भगाने के लिए डंडे फेंके। एक बार तो चोर वहां से भाग गए लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वे दोबारा पूरी तैयारी के साथ वापस लौटे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है। बाइक पर दो युवक आए थे जिनमें से एक सरदार और दूसरा मोना (बिना पगड़ी वाला) था। बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गया।

जब मालिक राजेश खन्ना ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन पर डंडे से प्रहार किया तो बचाव करने के बजाय चोरों ने सड़क पर पड़ी कांच की बोतलें उठा लीं। चोरों ने ताबड़तोड़ राजेश पर बोतलों से हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गया। बताया जा रहा हैकि 6 मिनट तक गली में यह हंगामा चलता रहा। जब मोहल्ले के अन्य लोगों के जागने का डर हुआ तो चोर घबरा गए। हड़बड़ाहट में वे अपनी होंडा शाइन बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल गलियों में फरार हो गए।बाइक की अगली नंबर प्लेट गायब थी जबकि पीछे नंबर प्लेट लगी हुई थी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। राजेश खन्ना और उनके परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया लेकिन अभी तक पुलिस उनकी बात सुनने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। इलाके के लोगों में डर का माहौल है क्योंकि थाना 2 के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here