Home Punjab>Amritsar Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनला के चोगावां रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक गांव मिदियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम करके अपने घर लौट रहा था। मृतक का भतीजा अकाशदीप सिंह उसे लेने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को साइड मार दी, जिससे उसके चाचा ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भतीजे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here