Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

Jalandhar News: हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में लोग ढोल की थाप पर लोगों द्वारा होली का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पीपीआर मार्किट सहित अन्य जगहों पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करते हुई नजर आई है। वहीं अल्कोहल मीटर से शराब का सेवन करने वालों की जांच करके कार्रवाई की गई। दूसरी ओर मॉडल टाउन गीता मंदिर लोगों ने फूलों से होली मनाई गई। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी हरविंदर सिंह ने कहा कि होली के पर्व पर नाकेबंदी की गई है ताकि लोग शांतिमय ढंग से होली का पर्व मना सके।

ऐसे में जोन 2 में अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी करके हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शांतिमय ढंग से इस पर्व को मनाए। लड़ाई झगड़े करने वाले हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी होली के पर्व का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने कड़े सहित अन्य सामान नौजवानों से जब्त किए गए।

वहीं होली का पर्व महिलाओं द्वारा शांतिमय ढंग से गीत मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मनाया गया। मामले की जानकारी देते हुए राज ने कहा कि वह गीता मंदिर में हर साल होली का पर्व मनाने के लिए आती है। ऐसे में मंदिर में शांतिमय ढंग से इस पर्व को मनाया जाता है। वहीं आरती ने कहाकि वह मंदिर में होली का पर्व मनाने पहुंची, जहां होली के रंगों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस पर्व का मंदिर में मनाने का आनंद की कुछ अलग है। इस दौरान बाइक पर स्टंट करने वाले और हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर है।

पुलिस ने होली खेलने वालों के अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और प्यार से मनाएं। इसी के साथ शहर के कई मंदिरों में होली के अवसर पर आयोजन किए गए हैं। जालंधर इस्कॉन मंदिर में फूलों से होली खेली गई। इससे पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली के रंग लगवाए। डीसी होली से पहले विशेष बच्चों के बीच गए और उनसे रंग लगवाया। रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल और प्रयास स्कूल के दिव्यांग बच्चे डीसी के साथ होली की खुशी मनाते नजर आए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को फल और पिचकारी आदि बांटकर उनके साथ होली की खुशियां सांझा की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here