नैन्सी ग्रेवाल ने समाज सेवा से करियर शुरू किया और उसके बाद पंजाबी सिंगर बन गई। स्टेज प्रोग्राम करती थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। आम आदमी पार्टी से जुड़ी और उसके बाद वो कनाडा चली गई। कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:View this post on Instagram
ਕੈਨੇਡਾ – ਜਾਣੋ ਕੌਣ ਸੀ, ਨੈਂਸੀ ਗਰੇਵਾਲ, ਜਿਸਦੀ ਚਾਕੂ ਮਾਰਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ!कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सीसीटीवी की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें।