Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेजधार हथियार और बाइक सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: तेजधार हथियार और बाइक सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेजधार हथियार और बाइक सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंडियां कलां चौकी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल सिंह चड्ढा उर्फ लाला निवासी एम.आई.जी फ्लैट जमालपुर, जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गोविंद नगर, भामियां कलां, अनमोल रतन सिंह उर्फ अनमोल निवासी बॉबी कॉलोनी, मोहित निवासी सरपंच कॉलोनी, ताजपुर,करमजीत सिंह उर्फ कम्मु निवासी ग्रीन सिटी, भूखड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार तेजधार हथियार बरामद किए हैं। थाना जमालपुर के मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में चौकी मुंडियां कलां के इंचार्ज ने सूचना मिलने के बाद मुस्तैदी दिखाई। पुलिस को खबर मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा।

हालांकि इनका एक साथी पारस सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का छठा सदस्य पारस सिंह निवासी फिल्लौर जालंधर मौके से भाग निकला। पारस पर पहले से ही चोरी और झपटमारी के 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है जिसमे एक ब्लैक स्प्लेंडर,एक बिना नंबर की स्प्लेंडर और एक हीरो पैशन प्रो, दो लोहे की किरपान और दो खास तरह की लोहे की रॉड, जिन पर साइकिल की गरारियां फिट की गई थीं जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे लुधियाना में हुई कई अन्य झपटमारी और चोरी की वारदातों का खुलासा होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here