वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामा में नजर आए। वहीं गौरी खान यैलो कलर की साड़ी में नजर आई। मां के साथ सुहाना खान ने भी येलो कलर के लहंगे में ट्विनिंग की। खान फैमिली ने पैपाराजी के कैमरे पर हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दिया।View this post on Instagram
अंबानी परिवार भी हुआ शामिल
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार भी कपल की वेडिंग में शामिल हुआ है। नीता मुकेश अंबानी और मुकेश अंबानी ने अर्जुन-सानिया की शादी में जाकर और भी ज्यादा रौनक बढ़ा दी है। जहां मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं नीता अंबानी गोल्डन कलर की साड़ी में दिख रही हैं। बालों में जुड़ा बनाकर गजरे में वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।
कपल ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाता हुआ दिख रहा है। इसमें अर्जुन वरमाला के समय अपनी पत्नी को गले से लगाते भी दिख रहे हैं वहीं सचिन वर-वधू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम बहुत ही शानदार और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।View this post on Instagram