Home National लोगों को बड़ा झटका: घरेलू और कमर्शियल LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

लोगों को बड़ा झटका: घरेलू और कमर्शियल LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

0
लोगों को बड़ा झटका: घरेलू और कमर्शियल LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्लीः  इजरायल और ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की आवाजाही ठहर सी गई है। ऐसे में भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी तरह के गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि की घोषणा की है। आज यानी 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल या हलवाई सिलेंडर के दाम में तो 115.50 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को देशभर में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भारी उछाल आया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ ਐਲਪੀਜੀ ਸਿਲੰਡਰ ਮਹਿੰਗੇ: ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ‘ਚ ₹60 ਤੇ ਵਪਾਰਕ ਸਿਲੰਡਰ ‘ਚ ₹115 ਦਾ ਵਾਧਾ

अचानक से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और यह बढ़ोतरी इतनी है कि आपके महीने भर का बजट हिल सकता है। सरकार ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। आज से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जो सिलेंडर पहले 853 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 913 रुपये चुकाने होंगे। यह बढ़त आम आदमी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि अप्रैल 2025 के बाद पहली बार कीमतों में बदलाव देखा गया है। सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि बाहर खाना पीना भी महंगा हो सकता है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बड़ी वृद्धि हुई है।

अब कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये का मिलेगा। इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों, होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों पर पड़ेगा। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तो 6 दिन पहले यानी एक मार्च को ही 28 रुपये बढ़ाए गए थे। इससे एक महीने पहले यानी पहली फरवरी से इसके दाम में 49 रुपये और पहली जनवरी से इसके दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी। मतलब कि तीन ही महीने में यह 303.50 रुपये महंगा हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here