इस दौरान पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। एक घंटे तक लड़की जब नीचे नहीं उतरी तो पुलिस हिरासत में बंद उसके प्रेमी पवन चौहान को हथकड़ी में ही जीप से टावर के पास लाई। जिसके बाद प्रेमी को देखने के बाद लड़की नीचे उतरी। दरअसल, बनकटा मल गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के पवन चौहान नामक युवक से 7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के के घर वाले उसकी किसी और लड़की से सगाई करवा चुके थे। इसके बावजूद पवन अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ना चाहता था। इसलिए वह युवती को घर से भगाकर शादी करने वाला था। इस दौरान लड़के के घर वालों को इसकी भनक लग गई, फिर उन्होंने लड़की के घर वालों को फोन कर अपनी बेटी को समझा लेने की धमकी दी। इसके बाद लड़की के परिजन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। शिकायत के आधार पर भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती सुबह गांव के ही करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आखिरकार पुलिस को मजबूर होकर गिरफ्तार प्रेमी को भी मौके पर लाना पड़ा, ताकि उसे दिखाकर युवती को शांत कराया जा सके। टॉवर के नीचे पुलिस, ग्रामीण और परिजन घंटों तक समझाने की मशक्कत करते रहे। पुलिस का कहना है कि युवती को नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतरी, जिसे पुलिस अपने साथ थाना लेकर चली गई।View this post on Instagram