Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेन चौक के पास नशे में धुत्त व्यक्ति ने दुकान में मारी गाड़ी, टूटा शटर, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन चौक के पास नशे में धुत्त व्यक्ति ने दुकान में मारी गाड़ी, टूटा शटर, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन चौक के पास नशे में धुत्त व्यक्ति ने दुकान में मारी गाड़ी, टूटा शटर, देखें वीडियो

जालंधर: शास्त्री चौक पर नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने बंद दुकान में टक्कर मार दी और दुकान का शटर तोड़ दिया। घटना के बाद व्यक्ति गाड़ी लेकर मौके से भाग गया और उसे नामदेव चौक के पास काबू कर लिया गया। वहीं दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। गाड़ी में से वोडका की बोतल भी बरामद की गई है। नशे में धुत्त गाड़ी चालक ने अपना नाम राज सिंह बताया।

राज ने माना कि उसी की गाड़ी दुकान में हिट हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने नौजवान को काबू कर लिया। पुलिस कांस्टेबल का कहना है कि उक्त गाड़ी चालक नशे में धुत्त है और वह सही से बोल भी नहीं पा रहा है। गाड़ी चालक का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसके बड़े भाई महेंद्र पाल सिंह की सेंट्रल टाउन में दुकान है। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी चलाक ने दुकान में गाड़ी को हिट कर दिया। इस हादसे में दुकान का शटर टूट गया और पिलर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

पीड़ित ने बताया कि वहां पर मौजूद लोगों ने गाड़ी चालक की वीडियो बनाई और गाड़ी का नंबर नोट कर उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद गाड़ी का पीछा करके चालक को काबू कर लिया गया। गाड़ी चालक ने काफी ज्यादा नशा किया हुआ है। पुलिस द्वारा गाड़ी चालक का अब मेडिकल करवाया जा रहा है, जिसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here