Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Congress State Coordinator Dhingra, वोटरों की जांच को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Congress State Coordinator Dhingra, वोटरों की जांच को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Congress State Coordinator Dhingra, वोटरों की जांच को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

लुधियानाः मुल्लापुर दाखा में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में पार्टी के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक की गई। यह बैठक आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और वोटर लिस्ट में सुधार के नए तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कांग्रेस पार्टी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर हरदीप सिंह ढिंगरा ने बैठक की अध्यता की और पार्टी के हलका दाखा इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू के साथ कार्यकर्त्ताओं और बीएलओज से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बूथ कमेटियों के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए और जिन मतदाताओं के नाम गलत हैं या छूट गए हैं, उन्हें ठीक करवाने के लिए चुनाव आयोग की प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करवाना चाहिए।

कैप्टन संदीप संधू ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट में सही तरीके से दर्ज हों। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या गलत दर्ज है तो उसे तुरंत ठीक करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया जाए।

बैठक के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बूथ कमेटियों के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने-अपने सुझाव साझा किए और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है और आने वाले चुनावों में भी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here