Home Punjab>Amritsar Pak गई Punjabi महिला के मामले में आया नया मोड़, पति नासिर पर लगे गंभीर आरोप ,देखें वीडियो

Pak गई Punjabi महिला के मामले में आया नया मोड़, पति नासिर पर लगे गंभीर आरोप ,देखें वीडियो

0
Pak गई Punjabi महिला के मामले में आया नया मोड़, पति नासिर पर लगे गंभीर आरोप ,देखें वीडियो

अमृतसरः भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया है। अब उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई है। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है और नासिर हुसैन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बातचीत दौरान वह भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी आपबीती साझा की।

सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें, लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।

सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराएगी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है।

सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी, लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। वहीं अब इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here