LudhianaPunjab News: फिरौती मामले में Ravneet Bittu के करीबी को किया कोर्ट...

Punjab News: फिरौती मामले में Ravneet Bittu के करीबी को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजा का आया बयान- कहा बाहर आकर करूंगा बड़े खुलासे

लुधियानाः केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथी राजीव राजा को कारोबारी से फिरौती मांगने के आरोप में आज पुलिस कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने राजा को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। दरअसल, पुलिस को राजा का 2 दिन पुलिस रिमांड मिला था। आज रिमांड समाप्त होने के बाद राजा को अदालत में पेश किया था। वहीं राजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जल्द जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आएंगे और जेल से बाहर आकर वह इस मुद्दे पर बड़े खुलासे करेंगे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राजीव राजा के फोन से कई नंबरों को शक के दायरे में रखकर उनकी जांच शुरू कर दी गई है। कई संदिग्ध नंबरों की सूची पुलिस ने बनाई है। उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई है। इस केस में कई लोग पुलिस रडार पर है। पुलिस राजा के पिछले करीब 6 महीने से अधिक का डेटा इकट्ठा कर रही है। बता दें कि मॉल एन्क्लेव निवासी 37 वर्षीय कारोबारी पीड़ित रवीश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार वॉट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे थे। अज्ञात कॉलर ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रवीश गुप्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...