Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कुत्ते को बचाने पर 2 बाइकों में हुई टक्कर, 2 की मौत

Punjab News: कुत्ते को बचाने पर 2 बाइकों में हुई टक्कर, 2 की मौत

0
Punjab News: कुत्ते को बचाने पर 2 बाइकों में हुई टक्कर, 2 की मौत

लुधियानाः आवारा जानवरों के कारण लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाना के गांव शहीदगढ़ के पास आवारा कुत्ते को लेकर हादसा हो गया, जहां आवारा कुत्ते को बचाने के कारण 2 बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गंभीर घायल दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अनुराग निवासी बस्सी पठाना और 49 वर्षीय नछत्तर सिंह निवासी शहीदगढ़ के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर देखते डॉक्टरों द्वारा उन्हें आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्सी पठाना के सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि अनुराग कॉलेज में सफाई सेवक के रूप में कार्यरत था। वह मोटरसाइकिल पर बस्सी पठाना की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान उसके मोटरसाइकिल के आगे अचानक एक आवारा कुत्ता आ गया।

कुत्ते और खुद को बचाने के प्रयास में अनुराग ने मोटरसाइकिल मोड़ दिया। उसी समय सामने से आ रहे नछत्तर सिंह के मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गहरी चोटें आईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके वारिसों को सौंप दिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here