Home Government News>Punjab Govt पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 साल में 600 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 साल में 600 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

0
पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 साल में 600 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

चंडीगढ़: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले दो वर्षों में नशा तस्करों से जुड़ी 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं। यह कार्रवाई नशे के कारोबार की आर्थिक जड़ों को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। वर्ष 2024 में देशभर में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में फ्रीज की गई कुल संपत्तियों में से लगभग 50 प्रतिशत पंजाब पुलिस द्वारा फ्रीज की गई थीं।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में करीब 330 करोड़ रुपये और वर्ष 2025 में लगभग 270 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज की गईं। इन संपत्तियों में मकान, व्यावसायिक इमारतें, कृषि भूमि, बैंक खाते, शेल कंपनियां और महंगे वाहन शामिल हैं, जिन्हें नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया था।

पंजाब सरकार के “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस अब तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर भी कड़ी नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने से नशे के कारोबार की आर्थिक संरचना कमजोर होगी और तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here