गुरुग्रामः सरकारी ईमारतों और स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गुरुग्राम के दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल भेजकर स्कूलों की बिल्डिंग में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उधर, स्कूल प्रशासन ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई स्कूलों की तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह स्कूल खुलने के समय करीब एक दर्जन स्कूलों को एक साथ धमकी भरा मेल भेजा गया है। पुलिस टीम स्कूलों के आसपास जांच कर रही है।
Read in English:
Gurugram Schools Evacuated After Bomb Threat Emails
स्कूल स्टॉफ और बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है। खालिस्तानी संगठन ने स्कूलों को भेजे मेल में सीएम को भी इंडिकेट करते हुए लिखा है कि…सीएम सैनी एक मौका, हरियाणा असेंबली में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करो वरना जिंदगी खत्म। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल में लिखा है कि अपने बच्चे बचाओ।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਗੁਰੂਗ੍ਰਾਮ ਦੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਸਵੇਰੇ ਤੋਂ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਏਜੰਸੀਆਂ ਚੌਕਸ
इसके साथ ही स्कूलों में 1 बजकर 11 मिनट और ट्रेनों में 3 बजकर 11 मिनट तक धमाका करने का दावा किया गया है। गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल में पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। स्कूल कैंपस को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से क्लासरूम भी चेक कर रही है।