Home Punjab>Ludhiana Punjab News: बिजली के पोल से Welding Worker को लगा करंट, गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab News: बिजली के पोल से Welding Worker को लगा करंट, गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: बिजली के पोल से Welding Worker को लगा करंट, गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में ढंडारी इलाके में खंभे से करंट लगने से वेल्डिंग वर्कर झुलस गया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। आकाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गांव बड़ेपुर का रहने वाला है और ढंडारी इलाके में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। जानकारी के अनुसार आकाश कुमार को बिजली के खंभे से करंट लग गया, जिससे उसकी दोनों बाजू बुरी तरह झुलस गई।

घटना के बाद वहां मौजूद राहगीर मनोज ने इंसानियत दिखाते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घायल आकाश कुमार की पारिवारिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। उसकी मां उत्तर प्रदेश में ही रहती है, जबकि वह लुधियाना में अकेला रहकर काम करता है। हादसे के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मरीज करीब 7 से 8 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। फिलहाल उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मरीज को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया जा सकता है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के खंभों और तारों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। फिलहाल घायल वेल्डिंग वर्कर का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here