Home Government News>Haryana Govt स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

0
स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़– हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here