Home Punjab>Ludhiana Punjab News: घर के बाहर से BJP नेता का बुलेट लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: घर के बाहर से BJP नेता का बुलेट लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर के बाहर से BJP नेता का बुलेट लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिंगला शिवाले रोड मंदिर के पास भाजपा नेता का बुलेट चोरी करके चोर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया इंचार्ज करण कनोजिया के घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोर लेकर फरार हो गए। पीड़ित करण कनोजिया ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी बुलेट घर के बाहर ही खड़ी करते आ रहे थे। रोज की तरह जब वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो वहां से बाइक गायब थी। शुरुआत में करण को लगा कि शायद उनका भाई बाइक लेकर कहीं गया होगा।

लेकिन जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो बाइक की चाबी वहीं पड़ी थी और भाई भी घर के अंदर ही सो रहा था। इसके बाद उन्हें चोरी का अहसास हुआ। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में 2 संदिग्ध नजर आए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 2 चोर सफेद रंग की अपाचे (Apache) मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। एक चोर अपाचे से उतरा और उसने बड़ी ही चालाकी से बुलेट का लॉक तोड़ा।

इसके बाद वह बुलेट को पैदल ही घसीटते हुए गली से बाहर ले गया जबकि उसका दूसरा साथी अपाचे पर उसके पीछे-पीछे चलता रहा। पीड़ित ने बताया कि जब से बाइक ली है वह घर के बाहर ही खड़ी करते थे। कभी सोचा नहीं था कि घर के सामने से ही कोई इस तरह बाइक ले जाएगा। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को इस चोरी की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक करने और उनकी पहचान करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here