Home Punjab>Ludhiana Punjab News: LPG Gas की किल्लत से लोग परेशान, एंजेसी मालिकों और DC में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

Punjab News: LPG Gas की किल्लत से लोग परेशान, एंजेसी मालिकों और DC में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

0
Punjab News: LPG Gas की किल्लत से लोग परेशान, एंजेसी मालिकों और DC में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में एलपीजी गैस की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने देश भरमें ESMA एक्ट लागू कर दिय है। इसका मकसद जरूरी सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। ESMA कानून के दायरे में सार्वजनिक परिवहन जैसे बस सेवाएं, डॉक्टर-नर्स और अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। एस्मा लागू नहीं होने पर आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

लेकिन उसके बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर ना मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर हिंमाशु जैन ने गैस एंजेसियों के मालिकों को बुलाकर उनके साथ इस मुद्दे को लेकर अहम मीटिंग की है। वहीं अभी मल्होत्रा नामक व्यक्ति ने कहा कि पिछले 10 दिनों से गैस बुकिंग नहीं हो रही थी। ऐसे में वह खुद गैस एजेंसी से बुकिंग ना होने पर पता करने गए तो एजेंसी के कर्मियों ने कहा कि सिस्टम नहीं चल रहा। पीड़ित ने कहा कि वह गैस की किल्लत से परेशान है।

वहीं नवदीप ने कहाकि एजेंसी के कर्मियो ने कहाकि ऑनलाइन एप्प बंद हो गई है। ऐसे में बुकिंग सर्विस चल नहीं रही है। नवदीप ने बताया कि कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि एलपीजी की सप्लाई भी कम आ रही है। दूसरी ओर डिप्टी कमिशनर हिमांशु जैन ने कहा कि सभी गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप के मालिको के साथ उन्होंने मीटिंग करके स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में गैस की कोई किल्लत नहीं है। डीसी ने लोगों ने अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मिशयल पर 20 प्रतिशत कट लगाया गया है, लेकिन घरेलू गैस में लोगों को कोई किल्लत नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here