जानकारी देते जसबीर सिंह ने बताया कि वे 3 भाई हैं, जिनमें से एक भाई की मृत्यु हो चुकी है। मृतक भाई का परिवार, जिसमें उसकी पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी शामिल हैं, उनके साथ लगते मकान में रहता है। सुबह जब घर में रह रही महिला ने साथ लगते कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी भी खुली हुई थी। इसके बाद महिला ने तुरंत घर के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। मौके पर कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और खिड़की की ग्रिल भी तोड़ी गई थी जिसके बाद चोरी होने की घटना के बारे में पता चला। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर घर के जरूरी कागजात, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, बैंक एफडी के कागजात, सोने का सेट, सोने का किटी सेट, दो सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठियां, चांदी के गहने तथा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।View this post on Instagram